डबल मर्डर! दो दोस्तों की हत्या कर सड़क किनारे फेंके शव, धारदार हथियार से कई वार
संवाददाता, जुलाई 31 -- यूपी के हरदोई में संडीला क्षेत्र में तकिया गांव के पास डबल मर्डर से गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई। जानकारी पाते ही आईजी और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस दोनों दोस्तों की हत्याकर शव फेंकने की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों पर धारदार हथियार से हमला करने और सिर में गोली मारने की पुष्टि हुई है। आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया और जाम लगाने की भी कोशिश की। मामले की जांच की लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। कछौना थाना क्षेत्र के रैंसो गांव निवासी 26 वर्षीय अरुण आटामऊ स्थित जल जीवन मिशन के स्टोर में पिकअप चालक था। वहीं फैजुल्लागंज लखनऊ निवासी 26 वर्षीय अभिषेक (मूल निवासी गांव गौहानी थाना कछौना) हेल्पर था। बुधवार शाम दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की। गुरुवार सुबह तकिया गांव के पास निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.