शेखपुरा, अप्रैल 18 -- Sheikhpura News: बिहार का शेखपुरा जिला डबल मर्डर से थर्रा उठा। सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में थ्रेसर हटाने के मामूली विवाद में चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, अकौना गांव निवासी राजेश कुमार और प्रेम राज उर्फ संतोष कुमार के बीच थ्रेसर हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट होने लग गई। देखते ही देखते उनके बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान झगड़ा शांत कराने पहुंचे 65 वर्षीय पूना यादव को सिर में गोली लग गई,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.