बलिया, अगस्त 25 -- बलिया, संवाददाता। डबल मर्डर के आरोपी सिंहाचवर कलां निवासी 25 हजार रुपये के इनामी अमित गुप्ता उर्फ हंटर के खिलाफ गड़वार पुलिस ने सोमवार की रात मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट की ओर नोटिस जारी होने के बाद भी वह हाजिर नहीं हो सका है। ऐसे में पुलिस ने उसके विरुद्ध कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया है। अमित ने करीब चार माह पहले 25 अप्रैल की रात अपनी ससुराल बछईपुर में जाकर पत्नी प्रिती और सास सुशीला की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। दोहरे हत्याकांड के बाद से नगरा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ सका। इस मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से हंटर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बताया जाता है कि साल 2025 में गांव के...