डबल मर्डर केस में आरोपी को नहीं मिली जमानत
रांची, अप्रैल 20 -- रांची। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने सोमवार को बहुचर्चित डबल मर्डर मामले में जेल में बंद आरोपी चंद प्रजापति उर्फ चंदू को जमानत देने से इनकार कर दिया। मामला रातू थाना कांड संख्या 313/2025 से जुड़ा है। आरोपी 9 सितंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में है। आरोपी पर सूचक के पिता और उसके सहयोगी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने सह आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया और पिस्टल से फायरिंग की। उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गोली लगना बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.