गुड़गांव, अगस्त 23 -- 21 अगस्त को हत्या की वारदात की गई झगड़े का बदला लेने के लिए साजिश रची

पुलिस कार्रवाई रेवाड़ी। थाना सदर रेवाड़ी और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त पुलिस टीम ने 21 अगस्त को हुए गोकलपुर के पास दो युवाओं की जघन्य हत्या के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव बुड़ानी निवासी तरुण उर्फ टीका के रूप में हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

घटना का विवरण थाना सदर के प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि 21 अगस्त को गांव मांढ़िया कलां निवासी देशराज ने पुलिस को बताया कि उसका 26 वर्षीय बड़ा बेटा जतिन मानेसर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। वह अपने साथी गांव निगानियावास निवासी हिमेश और गांव बुड़ाना निवासी यशपाल के साथ बाइक पर कंपनी जा रहा था। बुड़ाना चौक के पास कुछ लोगों ने सफेद ...