संवाददाता, दिसम्बर 26 -- यूपी के अलीगढ़ में खैर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर के बाहर गुरुवार को सड़क किनारे बंद कार में होटल संचालक व उसके दोस्त का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। एक युवक आगे व दूसरा पीछे बैठा था। लॉक तोड़कर पुलिस ने शवों को निकाला। कार नंबर के आधार पर कई घंटे बाद रात में दोनों की शिनाख्त हो सकी। घटना के बाद एसएसपी नीरज कुमार जादौन व अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। देररात तक पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन में जुटी थी। खैर थाना क्षेत्र में बरका चौकी से गांव उदयपुर को रास्ता जा रहा है। इसी रास्ते पर गांव के बाहर दोपहर करीब एक बजे से ट्रिबर कार सड़क किनारे खड़ी हुई थी। देर शाम तक कोई हलचल न होने पर ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो गाड़ी लॉक थी और उसमें दो लोग सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.