चंदौली, मार्च 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीते दिनों सकलडीहा रजवाहा से तहसील मुख्यालय सहित सीओ कार्यालय तक सड़क की पिचिंग कार्य कराया गया। सड़क पर पिचिंग कार्य होने से छोटी बड़ी गाड़िया तेज रफ्तार से फर्राटा भरने लगी थी। जिसे लेकर दुर्घटना की आशंका होने पर शिक्षक और अधिवक्ताओं ने ब्रेकर बनाये जाने की मांग उठाया था। इस क्रम में सोमवार को स्कूल के समीप एक ही ब्रेकर लगाया गया है। इससे शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। शिक्षकों ने वहां डबल ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो, जिससे बच्चे सुरक्षित रहें। तहसील मुख्यालय के समीप जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संचालित है। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों शिक्षक विभिन्न ब्लॉक से आते है। इसके अलावा डायट परिसर में दो दो परिषदीय विद्यालय संचालित होता है। स्कूल से छुट्टी होने पर ...