कानपुर, दिसम्बर 18 -- डबल पुलिया से आवास विकास कल्याणपुर रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किए जाने के काम को संबंधित विभाग एक सप्ताह में कराकर रिपोर्ट शिविर कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। यह दिशा निर्देश गुरुवार को नगर आयुक्त ने मार्ग का निरीक्षण करने के दौरान दिए। सड़क पर पटरी व रेहड़ी दुकानदारों को भी हटाने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान जेके मन्दिर से पांडु नगर तक तीन जगह भवन निर्माण सामाग्री मिली। निर्देशित किया गया कि तत्काल सीएण्डडी वेस्ट को उठाते हुए सम्बन्धित से यूजर चार्ज की वसूली की जाए। वहीं, पांडु नगर पुलिया पर चौराहे के किनारे काफी मात्रा में कूड़ा मिला। मौके पर जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देश दिया कि कूड़े का उठान सुबह 10 बजे से पहले तय करें। इसके अलावा डबल पुलिया पर बायी ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.