डबल पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, मई 22 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के कौड़िया निवासी उमेश यादव के खिलाफ पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने और विदेश यात्रा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, डबल पासपोर्ट की जांच की जा रही थी। जांच में सामने आया कि वर्ष 2016 में पासपोर्ट संख्या पी4819919 उमेश यादव पुत्र दुधनाथ यादव, जन्मतिथि 08 अगस्त 1988 के नाम से जारी हुआ था। इसके बाद वर्ष 2024 में पासपोर्ट संख्या सी4813241 सुमेश कुमार यादव पुत्र दुधनाथ यादव, जन्मतिथि 24 मार्च 1975 के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया।जांच में पाया गया कि दोनों पासपोर्ट एक ही व्यक्ति के हैं और आरोपी ने नाम व जन्मतिथि बदलकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे दूसरा पासपो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.