हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबल नहर पुल पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें पुल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेराज अली निवासी जुगनिया खुर्द के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शाम को लखनऊ से अपने घर लौट रहा था। तभी डबल नहर पुल पर अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया।गंभीर घायल युवक को स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी कछौना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.