लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता डबल डेकर ई बस से लखनऊ दर्शन करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर आई है। प्रति दिन गोमतीनगर के 1090 चौराहा से सुबह और शाम दो शिफ्टों में चलने वाली ई बस का किराया 500 रुपये प्रति व्यक्ति और 5 से 12 वर्ष के बच्चों का किराया 400 हैं। इस किराये में रेजीडेंसी में लाइट एंड साउंड शो का 100 रुपये और यूपी दर्शन पार्क का 150 रुपये का शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा पानी, फ्रूटी, चिप्स का बैग भी फ्री में दिया जा रहा है। इस रास्ते लखनऊ दर्शन कराएगी बस प्रतिदिन गोमतीनगर के 1090 चौराहे से सुबह 8:30 बजे चलकर रेजीडेंसी होते हुए हजरतगंज, विधानसभा होकर यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण कराकर वापस 11:30 बजे 1090 चौराहा पहुंचेंगी। दूसरी शिफ्ट शाम चार बजे 1090 चौराहा से चलकर वापस करीब 7:00 बजे 1090 चौराहा आएगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर ...