नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पर्यटन विभाग की अत्याधुनिक डबल डेकर इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस सेवा 'देखो मेरी दिल्ली' का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 63 सीटों वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल दिल्ली को आधुनिक और विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकास भी, विरासत भी' विजन से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार राजधानी के आधुनिक विकास को गति देने के साथ अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए भी काम कर रही है। शून्य-उत्सर्जन आधारित यह डबल डेकर ई-बस प्रधानमंत्री के इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए हरित परिवहन और स्वच्छ पर्यटन को प्रोत्साहित कर रही है। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.