गौरीगंज, अक्टूबर 3 -- शुकुल बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के खड़ी डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद तिलोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 52.7 के की पास हुआ। बताया गया कि दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में करीब 80 यात्री सवार थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे बस के पीछे के टायर में खराबी आने के बाद उसे एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा किया गया था। बस के दोनों चालक टायर की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज...