सिद्धार्थ, जुलाई 6 -- पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस शनिवार रात 2.15 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 42 यात्री घायल हो गए। इसमें पथरा बाजार थाना क्षेत्र के तीन गांवों के सात लोग घायल हो गए। घायलों में 13 की हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ में दिल्ली में रहते हैं जो गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए बच्चों के साथ एक माह पहले अपने गांव आए थे। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी स्लीपर बस, 48 यात्री जख्मी गंगा एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी स्लीपर बस, 48 यात्री जख्मी शनिवा...