बदायूं, अगस्त 25 -- बिनावर, संवाददाता। बरेली-मथुरा हाईवे पर बेकाबू डबल डेकर बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बरेली भेजा और क्रेन से बस को गड्ढे से बाहर निकलवाया。

हादसे का विवरण बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बेड़ा सड़क पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हादसा हुआ। बदायूं से बरेली जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे बाइक सवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बस सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल की पहचान दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिपहिया के रहने वाले किशन निवासी हरिओम 35 वर्ष पुत्र भागीरथ के रूप में हुई। उसे निजी एंबुलेंस से इलाज को बरेली भेजा गया。

यात्री सु...