बदायूं, जून 23 -- छह महिलाओं की हादसे में मौत का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ बरेली-मथुरा हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बुटला बोर्ड गांव के पास मेंथा फैक्ट्री के सामने हुआ। यह भी पढ़ें- बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, 14 घायल बरेली जिले की आंवला कोतवाली क्षेत्र के पनवड़िया गांव निवासी नेमचंद अपनी पत्नी रेखा के साथ हरिहरपुर गांव दवा लेने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क ...