बदायूं, जून 26 -- लालपुल स्थित श्मशान घाट के समीप डबल डेकर बस चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए, जबकि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दिल्ली से बदायूं होते हुए उसहैत जा रही डबल डेकर बस गुरुवार सुबह लालपुल स्थित श्मशान घाट के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के लिए बस चालक प्रदीप पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी मोहल्ला गणेशीपुर, उझानी ने तेज ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही रोडवेज बस डबल डेकर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे की सीटों पर बैठे कई यात्री फंस गए। यह भी पढ़ें- डबल डेकर ने मारे ब्रेक, पीछे से घुसे रोडवेज बस मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर न...