छपरा, दिसम्बर 23 -- डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण रैयतों के साथ बैठक कर सभी विवादों का त्वरित निष्पादन पर बल छपरा, नगर प्रतिनिधि।शहर के बहुप्रतीक्षित डबल डेकर निर्माण परियोजना में हो रही देरी को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। वर्षों से निर्माणाधीन इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष और नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन से लेकर नगरपालिका चौक तक संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना में आ रही बाधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि डबल डेकर परियोजना छपरा शहर के यातायात और समग्र विकास से सीधे तौर पर जुड़ी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.