देहरादून, अगस्त 5 -- रविन्द्र थलवाल, देहरादून उत्तराखंड में लोगों को दो बड़े तोहफे मिले हैं। आज से देहरादून-रामनगर एक्सप्रेसवे शुरू हो गई है। यह ट्रेन हर सप्ताह बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। दूसरी तरफ पर्वतीय जिलों का सफर करने वालों के लिए सितंबर से हिमगिरी बस सेवा शुरू होने जा रही है। यह सेवा देहरादून से चमोली, रुद्रप्रयाग औऱ पौड़ी के लिए होगी। गढ़वाल के पर्वतीय जिलों का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गढ़वाल मंडल ऑनर्स (जीएमओ) एक सितंबर से देहरादून से चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिलों के लिए अपनी बस सेवा 'हिमगिरी' शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में प्रतिदिन 11 बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में सारी जांचें मुफ्त, चुनाव से पहले भाजपा सरकार का बड़ा ऐलान1 सितंबर से हिमगिरी बस सेवा अब तक देहरादून से...