फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार डबल कवर वाली कॉपियों का इस्तेमाल किया जाएगा। पहली बार परीक्षार्थी इस तरह की कॉपियों पर परीक्षा देंगे। पहले कवर पेज पर परीक्षार्थी को अपना नाम, रोल नंबर, विषय, केंद्र कोड और अन्य विवरण भरना होगा, जबकि दूसरे कवर पेज पर मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों द्वारा अंक दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की ए कापी के रंग में भी बदलाव किया गया है। जिससे पहले साल की पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं का प्रयोग न हो सके। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा शुरू में अब सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र भेजे जा रहे हैं। कें...