मोतिहारी, मार्च 23 -- केसरिया, निसं। एक ही जख्मी व्यक्ति का दो अलग-अलग इंज्यूरी रिपोर्ट तैयार करने के मामले में सीएचसी केसरिया के तत्कालीन चिकित्सक डॉ. दशरथ ठाकुर, जांच घर के संचालक दीपेंद्र कुमार, प्रमुख पति नाज अहमद खान सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध केसरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण में तत्कालीन थानाध्यक्ष सुनील कुमार की भूमिका की भी जांच की जा रही है। चूंकि दूसरी ओडी स्लिप थानाध्यक्ष ने काट कर अस्पताल को भेजा था। बैरिया गांव के निवासी इमरान के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि नवंबर 2023 में हुए एक विवाद में बैरिया निवासी सरफराज अहमद खान घायल हो गए थे। इस मामले में सरफराज के पिता ने मुखिया मोहिबुल्लाह उर्फ मुन्ना, इमरान समेत 16 लोगों को आरोपित किया था। बाद में आरोपी इमरान ने सरफराज के दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.