शामली, सितम्बर 2 -- शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। इस दौरान निगम के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक समेत विभिन्न घोषणाएं की गईं। कार्यक्रम का शामली नगर पालिका परिषद परिसर में लाइव प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आउटसोर्स कर्मियों ने देखा और सुना। नगर पालिका परिषद शामली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी और एडीएम सत्येंद्र सिंह समेत विभिन्न निकायों के अध्यक्ष, सभासद, अधिशासी अधिकारी एवं आउटसोर्स कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अब आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सुरक्षा व सम्मान : महापौर कार्यक्रम को संब...