गोंडा, अप्रैल 11 -- गोण्डा/बेलसर, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का बहुत विकास किया है। प्रदेश पर बीमारू राज्य के लगे कलंक को दूर किया है। प्रदेश में हर वर्ग का विकास हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष शनिवार को विधानसभा तरबगंज के मंडल बेलसर अंतर्गत ग्राम पंचायत डिडीसिया कला और लौव्वा टेपरा में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पार्टी के स्थापना दिवस एवं गौरवशाली इतिहास पर भी प्रकाश डाला और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश भारती, जिला कार्यसमिति ...