कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बस डिपो परिसर में आयोजित कार्यक्रम गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंझनपुर को समरसता का केंद्र बनाने का कार्य बहुत ही सराहनीय है जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है। सरकार का संकल्प है, सबका साथ-सबका विकास और सबको रोजगार। डबल इंजन की सरकार गरीबों को अमीर बनाने का कार्य कर रही है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण हुए हैं, ये नौ वर्ष उपलब्धियों से भरा है। इन नौ वर्षों में प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ है, विकास के अनेक कार्य हुए हैं। नौ लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांग पेंशन, जो पूर्व में 300 रुपये ...