मऊ, मई 29 -- मधुबन। जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एक शर्मा ने कहा कि पहले मऊ की जो पहचान माफियाओं से थी, अब भाजपा सरकार में माफियाओं का सफाया होने के बाद यह पहचान महादेव के रूप में हो चुकी है। पहले जिन नौजवानों के हाथों में कट्टा होता था, अब उन नौजवानों के हाथों में कलम है। कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं। ट्रेन के संचालन का मामला हो या ओवरब्रिज निर्माण से लेकर सरजू नदी पर ठोकर निर्माण का सभी विकास कार्य भाजपा सरकार में प्रमुखता के साथ कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अब कोई माफिया खुली जीप में धमकी नहीं दे सकता: योगी आदित्यनाथ बंधन योजना के तहत तमाम स्थानों के सुंदरीकरण का भी उल्लेख किया किसके माध्यम से लोगों को लाभ मिल रहा है। यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने 392 करोड़ की 114 प...