लखनऊ, अक्टूबर 29 -- UP MLC Election Result: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में 11 सीटों पर हुए विधान परिषद चुनाव में छह सीटों पर भाजपा के प्रदर्शन को 'डबल इंजन' की 'डबल हार' करार दिया। एमएलसी चुनाव के रिजल्ट पर अखिलेश ने दावा किया कि इन नतीजों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत की नींव रख दी है। सोशल मीडिया एक्स पर भी अखिलेश ने भाजपा की जीती छह सीटों पर सवाल खड़े करते हुए तंज कसा है। वोटरों के नाम संदेश लिखते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, भाजपा एक 'फ़्लॉप शो' बन गई है। भाजपा वाले वाराणसी में पहले 'काउंटिंग' में हारे, फिर दोबारा 'री-काउंटिंग' में हारे, मतलब दो बार मतगणना हुई और दोनों बार भाजपा और उनके संगी-साथी हारे। ये डबल इंजन की डबल हार है। विधान परिषद के चुनावों में भाजपा की हार ने 2027 में होने वाले उ.प्र. ...