लखनऊ, दिसम्बर 15 -- डफरिन अस्पताल में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आफत आ गई। तीन से चार घंटे कतार में लगने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं अस्पताल परिसर की सड़क पर बैठकर प्रमाण पत्र बनाने के लिए इंतजार कर रही हैं। माल स्थित भटूखेरवा बंशीगढ़ी निवासी पुष्पा देवी को नौ सितंबर को डफरिन अस्पताल में प्रसव हुआ था। पुष्पा ने बताया कि डिस्चार्ज के समय जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए परिवारीजनों ने कर्मचारियों से गुजारिश की लेकिन कर्मचारियों ने टीकाकरण के दौरान प्रमाण पत्र बनवाने की सलाह दी थी। टीकाकरण के दौरान कई बार प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास किया लेकिन काम नहीं बना। सोमवार को पुष्पा बच्चे को लेकर सुबह करीब 10 बजे अस्पताल पहुंची। दोपहर दो बजे तक डेढ़ बजे तक प्रमाण-पत्र नहीं बन सका। पुष्पा की तरह दर्जनों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.