नई दिल्ली, अगस्त 5 -- -दोनों पुलों के नीचे बने ओएचई डेड जोन के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या की गई दूर नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में डफरिन ब्रिज और पुल मिठाई के नीचे ओवरहेड उपकरण (ओएचई) के डेड जोन में विद्युत इंजन के रुक जाने की लंबे समस्या को दूर कर दिया गया है। रेलवे का कहना है कि इस तकनीकी सुधार से दिल्ली क्षेत्र में रेल परिचालन अधिक सुचारु, विश्वसनीय और गतिशील हो गया है। यह भी पढ़ें- राइट्स की चूक से दीमापुर-कोहिमा रेल लाइन परियोजना में दो दशक की देरीसमस्या का विवरण रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों पुलों के नीचे सीमित हेडरूम होने के कारण 50 मीटर से अधिक लंबे ओएचई डेड जोन बनाए गए थे। इन हिस्सों से गुजरते समय कई बार विद्युत लोकोमोटिव की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी, जिससे ट्रेन बीच रास्ते ...