बेगुसराय, मार्च 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता ।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डफरपुर पश्चिमी में एनीमिया जांच शिविर, सखी सहायता डेस्क का उद्घाटन ।बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर बुधवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डफरपुर पश्चिमी में एनीमिया जांच शिविर सह 'सखी सहायता डेस्क' का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत छात्राओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. दिनेश, प्रधानाध्यापक रेखा कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि ई रंजीत कुमार पमपम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रेखा कुमारी ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सखी सहायता डेस्क के माध्यम से बच्चियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जरूरी जागरूकता संबंधी जानकारी दी जा रही है। डॉ. दिनेश ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनीमिया एक ऐसी स्...