बागपत, अप्रैल 24 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में आए दिन कचरे के ढेर में आग लगती रही है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। गुरुवार की दोपहर में एक बार फिर दोपहर के समय आग लग गई। आग से उठे धुएं की वजह से हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं आस-पास में कार्य करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्मशान घाट के पास में नगर पंचायत की ओर से कचरा डालने के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाया हुआ है। फिर से कचरे के ढेर में भीषण आग लग गई। आग से उठती लपटें और धुएं के गुब्बार से लोगों को परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- डंपिंग स्थल के अभाव में बढ़ी परेशानी, सड़क किनारे जल रहा कचरा मेरठ-बागपत हाईवे और आर्थिक कॉरिडोर से जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। प्रदूषित धूएं की वजह से लोगों को जहां सांस लेने में दिक्कत हुई, वहीं आंखों में जलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.