बदायूं, मई 8 -- डनलप से टकराकर बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामा-भांजे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है। हादसा गुरुवार रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-दातागंज रोड स्थित डहरपुर और सराय गांव के बीच हुआ। लहरपुर गांव निवासी सुखवीर 40 वर्ष पुत्र कृपाल अपनी पत्नी धन देवी 35 वर्ष के साथ अपने भांजे ओमवीर 30 वर्ष पुत्र नरेश निवासी गांव कालिया टांडा, थाना वजीरगंज, जिला बरेली के साथ मूसाझाग थाना क्षेत्र के समौरा गांव से वापस घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- दरियापुर में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, दो घायल जैसे ही उनकी बाइक डहरपु...