देवघर, जुलाई 2 -- देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के डढ़वा नदी पुल के समीप मंगलवार देर रात हुए सड़क दर्घटना में एक बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुआ जब देवघर की ओर से जसीडीह की ओर जा रही बाइक को एक असंतुलित जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर ली है। मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के भाल सिमर गांव निवासी 18 वर्षीय बंगाली पुजहर के रूप में हुई है। वहीं दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल की पहचान उसी गांव निवासी काजल कुमार राय के रुप में किया गया ।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना जसीडीह थाना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों...