अलीगढ़, अप्रैल 30 -- लोधा, संवाददाता। दिल्ली से लखनऊ जा रही एक डग्गेमार बस के चालक-परिचालक मजदूर यात्रियों से रुपये लेकर रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। बुलंदशहर मार्ग पर बस खराब होने का बहाना बनाकर यात्रियों को दूसरी बस में बैठाया और बाद में खेरेश्वर चौराहे पर उतारकर चालक भाग निकला। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह आनंद विहार से चली डग्गेमार बस में कई मजदूर सवार हुए थे। इनमें मनीषा ने दादरी से फर्रुखाबाद के लिए 600 रुपये, राजबहादुर ने अपने तीन बच्चों के साथ हरदोई जाने के लिए 1800 रुपये, सोनेलाल ने दादरी से सीतापुर के लिए 2100 रुपये और देवा ने लखनऊ के लिए 800 रुपये देकर यात्रा शुरू की थी। आरोप है कि बुलंदशहर के रास्ते में बस चालक ने वाहन खराब होने की बात कहकर सभी यात्रियों को दूसरी डग्गेमार बस में बैठा दिया लेकिन खेरेश्वर चौराहे पर सभी सवारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.