शामली, मई 9 -- चौसाना-शामली ग्रामीण मुख्यमंत्री बस सेवा वाया थानाभवन पर डग्गामार वाहनों का असर दिखने लगा है। आरोप है कि बसों के स्टैंड पर पहुंचने से पहले ही ऑटो रिक्शा और अन्य अवैध वाहन चालक सवारियों को बैठाकर रवाना हो जाते हैं। इससे बसों में यात्रियों की संख्या कम हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि यही स्थिति रही तो नई शुरू हुई बस सेवा सवारियों के अभाव में बंद भी हो सकती है। गुरूवार को चौसाना बस स्टैंड पर यात्रियों को बैठाने को लेकर बस कर्मियों और ऑटो चालकों के बीच कहासुनी हो गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डग्गामार वाहन चालक बिना किसी नियम के सवारियां भर रहे हैं। कई वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है ...