शाहजहांपुर, नवम्बर 28 -- जलालाबाद। जलालाबाद महाराणा प्रताप चौक याकूबपुर पर गुरुवार सुबह अचानक एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह पहुंचे और डग्गामार वाहनों के प्रपत्रों की जांच की। प्राइवेट नंबर पर कॉमर्शियल इस्तेमाल में दो वाहनों का चालान किया। अभियान के दौरान बिना रूट परमिट के चल रहे डग्गामार वाहन चालकों भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। एआरटीओ ने चेतावनी दी कि अवैध रूप से सवारी ढोने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...