गाजीपुर, मार्च 12 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। यातायात नियमों की अनदेखी और डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ धनवीर यादव के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में कई ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग के सर्विस लेन और प्रमुख चौराहों पर सघन जांच के दौरान बिना फिटनेस, परमिट और अधूरे कागजातों के साथ चल रहे वाहनों पर सख्ती बरती गई। अचानक हुई कार्रवाई से ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक अपने वाहन लेकर मौके से भागते नजर आए। जांच में कई वाहनों की फिटनेस समाप्त पाई गई, जबकि कुछ के पास बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र भी नहीं थे। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने चार ऑटो रिक्शा को सीज कर दिया और चालकों पर भारी जुर्माना लगाया। रामानंद सागर पर 30 हजार, दुर्गा यादव पर 12 हजार, रामू कुमार पर 27 हजार और कौशल कुमार पर 15 हजार रुपये का जुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.