मुजफ्फर नगर, जून 5 -- मुजफ्फरनगर मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के संचालकों ने गुरुवार को डग्गामार वाहनों के संचालन के विरोध में एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ बस संचालकों की एआरटीओ प्रवर्तन के साथ झड़प भी हुई। बस संचालकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपते हुए डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बस संचालकों का आरोप है कि निजी डग्गामार वाहन खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जिससे मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा प्रभावित हो रही है।सीएम ग्रामीण बस सेवा संचालक गुरुवार को अपनी बसें लेकर टीपीनगर में स्थित एआरटीओ कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने बसों को कार्यालय के बाहर खड़ी कर डग्गामार वाहनों के संचालन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। आरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा बस संचालकों के बीच पहुंचे। बस संचालकों ने बताय...