सीतापुर, दिसम्बर 2 -- सीतापुर। परिवहन विभाग के द्वारा मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी के द्वारा महोली तहसील क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें डग्गामारी करने वाली स्लीपर बस को सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि डग्गामारी करते हुए बस में मानक से अधिक सवारियां बैठाई जा रही थी। जिसको सीज करते हुए 26 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...