डग्गामार बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
अमरोहा, जून 16 -- गजरौला। डग्गामार बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जोया निवासी प्रवेश व मनोज बाइक से सोमवार रात हापुड़ से अपने घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के पास ओवरटेक करते समय डग्गामार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही। यह भी पढ़ें- डग्गामार बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.