रुडकी, अप्रैल 2 -- रुड़की। परिवहन कर अधिकारी हरीश कुमार के साथ टीम ने गुरुवार को रोडवेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में डग्गामारी के खिलाफ अभियान चलाया। बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ प्राइवेट वाहनों से सवारियां भेजी जा रही हैं, जिससे राजस्व हानि की आशंका है। अभियान के दौरान सभी संबंधित एजेंसियों, टैक्सी यूनियनों और प्राइवेट वाहनों की जांच की गई, लेकिन मौके पर ऐसी कोई अनियमितता सामने नहीं आई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...