गोरखपुर, सितम्बर 6 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जफर अमीन डक्कू के विरुद्ध हुई पुलिस कार्रवाई को निंदनीय और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उत्पीड़न करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई कर जफर अमीन डक्कू को जेल भेजा गया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सपा शहर अध्यक्...