डकोर के करीब 24 गांवों में 72 घंटों से ब्लैकआउट
उरई, जून 1 -- कुसमिलिया। संवाददाता बीती गुरुवार रात आए भीषण आंधी-तूफान ने डकोर क्षेत्र में तबाही का ऐसा मंजर छोड़ा है कि क्षेत्र के करीब 24 गांव पिछले 72 घंटों से अंधेरे में डूबे हैं। कुसमिलिया, मुहम्मदाबाद, डकोर, मुहाना, ऐरी, रामपुरा और जैसारी सहित दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लेाग हलकान रहे।बिजली गुल होने से सबसे बड़ी मार पेयजल व्यवस्था पर पड़ी है। सबमर्सिबल पंप और नल ठप पड़े हैं, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। महिलाओं को दूर-दराज के हैंडपंपों या कुओं से पानी ढोना पड़ रहा है। साथ ही भीषण गर्मी में पशुपालकों की हालत दयनीय हो गई है। पशुओं के लिए पानी न होने और चारे की कुट्टी काटने वाली मशीनें न चलने से पशुपालक भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। बिजली न होने के कारण मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.