उरई, मार्च 29 -- उरई। अपर मुख्य सचिव के निर्देश के क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अवस्थी ने डकोर की गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर छह सौ कुंतल भूसा एवं छह कुंतल पशु आहार मौके पर पाया गया। हालांकि मौके पर रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं मिले अधूरी अभिलेख मिलने पर उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव बुद्ध सिंह से फोन पर जानकारी की और सारे अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों ने भी एक साथ जिले की तमाम गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और खामियां मिलने पर उनमें सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...