चित्रकूट, अप्रैल 23 -- चित्रकूट। इस बार इंटर मीडिएट में डकैत ददुआ के गांव में भी मेधा चमकी है। जिस खूंखार डकैत से यूपी-एमपी के लोग थर्राते रहे है। उसी डकैत के पैतृक गांव देवकली की दो छात्राओं ने इंटर मीडिएट में जिले की टॉपटेन सूची में शामिल होकर नाम रोशन किया है। यहां संचालित शंकर इंटर कालेज में पढ़ने वाली छात्रा मुस्कान ने 91.20 फीसदी अंकों के साथ पांचवां एवं छात्रा अंशिका वर्मा 89.40 फीसदी अंकों के साथ 10 वां स्थान हासिल किया है। इनकी सफलता पर प्रबंधक जगमोहन सिंह, आदित्य कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह व प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- UP Board 10th, 12th Results 2026: सीतापुर का 'सुपर' प्रदर्शन; कशिश और शिखा ने किया यूपी टॉप, मेरिट लिस्ट में 17 मेधावी यह भी पढ़ें- जिले की सूची में फूलपुर की छात्राओं ने बढ़ाया मान यह भी...