अलीगढ़, सितम्बर 28 -- अलीगढ़। जिले के 42 साल पुराने डकैती और हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बुजुर्ग कैदी की समय से पहले रिहाई की दया याचिका रद्द हो गई। ये घटना अगस्त 1984 की रात को हुई थी। दादों क्षेत्र के गांव नगला संतोषी निवासी 69 वर्षीय राजेंद्र व अन्य गांव के सियाराम के घर डकैती की घटना को अंजाम देने गए थे। तभी किताब सिंह ने उसे पहचान लिया। इस पर राजेंद्र ने गोली चला दी, जिससे किताब की मौत हो गई। मामले में 24 दिसंबर 1985 को अदालत ने राजेंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके खिलाफ उसने हाईकोर्ट में अपील की। लेकिन, आठ अप्रैल 2016 को हाईकोर्ट ने भी सजा को बरकरार रखा। राजेंद्र फिलहाल केंद्रीय कारागार इटावा में निरुद्ध है। वहीं, 14 जुलाई 2025 को राजेंद्र ने 69 वर्ष की उम्र में सामान्य दयायाचिका के तहत समय पूर्व रिहाई की मांग की ...