डकैती से पहले दो हिस्ट्रीशीटर समेत छह दबोचे, पूरे गिरोह पर 95 मुकदमे
अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। थाना गांधीपार्क व सासनीगेट की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें हाथरस के दो हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। पूरे गिरोह पर 95 मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह अलीगढ़ व आसपास के जिलों में चोरी, लूट, छिनौती व वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इनके पास से चोरी की पांच बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सासनीगेट व गांधीपार्क पुलिस ने एक बड़ा गैंग पकड़ा गया है। इनमें हाथरस के थाना कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर निवासी नीरज, हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के लालगढ़ी निवासी राजू उर्फ राजकुमार, पला साहिबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.