डकैती समेत अन्य मामले में 21 अभियुक्त गिरफ्तार
हाजीपुर, अप्रैल 23 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 21 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया की डकैती कांड में 01,आर्म्स एक्ट कांड में 01, एनडीपीएस कांड में 01, जालसाजी के कांड 01, चोरी के कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 06 एवं अन्य कांड में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 07 वारंट एवं 17 कुर्की का निष्पादन किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 01 बाइक, 02 मोबाइल, एवं एक मास्टर चाभी बरामद किया गया। वाहन चालकों पर 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.