जमशेदपुर, अगस्त 3 -- झारखंड में जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदरा के पास गुलशन कुमार उर्फ गुलशन प्रसाद के शव मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में यह मामला हत्या का निकला। पुलिस ने मृतक के केस पार्टनर जय कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि अप्रैल में रेल लाइन के किनारे गुलशन का शव बरामद हुआ था। शुरुआती तौर पर परिजनों ने इसे अस्वाभाविक मौत मानते हुए मामला दर्ज कराया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जय कर्मकार ने बताया कि साल 2022 में वह और गुलशन डकैती के एक मामले में साथ जेल जा चुके थे। पिछले कुछ दिनों से...