फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र शैलेंद्र सचान ने गाड़ीखाना के एक घर में पड़ी डकैती में दो लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिये हैं। दंड के प्रश्न पर 27 मार्च को सुनवाई होगी। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी तारिक अली ने मुकदमा दर्ज कराया था। घटना वर्ष 1999 की है ।तारिक अली ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके घर का नाम शफीक मंजिल है। उसके घर पर घटना के दिन नौकर बाहर था। नौकर ने बाहर से आवाज लगायी कि कुछ लोग मिलने आये हैं। जैसे ही दरवाजा खोला कि छह बदमाश हाथों में कट्टे लिये हुये आ गये। दरवाजा खोलते ही एक बदमाश ने कट्टा लगा दिया और कहा कि घर की चाबियां दो। सारे बदमाश अंदर कमरे में घुस आये। नौकर नूर खां को भी ले आये। कमरो में लूटपाट शुरू कर दी। रिवाल्वर,वीसीआर, नगदी, जेवरात आदि लूटकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.