सुल्तानपुर, मार्च 6 -- सुलतानपुर। सराफा डकैती कांड के मास्टरमाइंड विपिन सिंह समेत नौ आरोपियों पर दूसरी डकैती की योजना बनाने के केस में आरोपी त्रिभुवन कोरी और पुष्पेंद्र सिंह के मुकदमे से मुक्त करने की अर्जी पर सुनवाई के कारण गुरुवार को आरोप तय नहीं हो सके। कोर्ट ने डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा है। अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि न्यायाधीश निशा सिंह की अदालत ने आरोप तय करने के लिए 16 मार्च की तारीख नियत की है। कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक शिवानंद यादव ने 23 जून 2025 को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के गोंड़वा इण्टर कॉलेज के निकट बाग में चुनहा स्थित महेश की फैक्ट्री में डकैती की योजना बनाने के आरोप में सराफा डकैती कांड के आरोपियों पर दूसरा केस दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...